PM विश्वकर्मा योजना के बारे में

यह योजना 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई, जिसका उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को पहचान, प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और आसान ऋण प्रदान करना है।

प्रशिक्षण केंद्र कोड:

मुख्य लाभ:

  • 5-7 दिनों का बेसिक प्रशिक्षण।
  • प्रतिदिन ₹500 का स्टाइपेंड।
  • टूलकिट के लिए ₹15,000 का अनुदान।
  • गारंटी-मुक्त ₹1 लाख तक का आसान ऋण।

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना (MMKVY)

यह छत्तीसगढ़ राज्य की योजना है, जिसे 2013-14 में कुशल व्यक्तियों की कमी को दूर करने और स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से लागू किया गया।

प्रशिक्षण केंद्र कोड:

मुख्य प्रवर्तन:

  • जिला कौशल विकास समितियां (DSDC) द्वारा प्राथमिकता निर्धारण।
  • औद्योगिक इस्टेट्स में प्रशिक्षण की व्यवस्था।
  • प्रशिक्षण NCVT मानकों के अनुरूप।
  • ट्रेनिंग के बाद रोजगार के अवसर सुनिश्चित करना।