शनिवार, 15 जून 2024

मजदूर हित के कार्यों एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे... प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल

सूरजपुर/ 15/06/2024 छत्तीसगढ़ मजदूर शक्ति संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़वाल का प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के अध्यक्षता में सूरजपुर जिले के पदाधिकारियों का बैठक ग्राम लटोरी, जिला सूरजपुर में संपन्न हुआ। जिले के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वही  बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने बताया की वे मजदूर हित के कार्यों एवं उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, उन्होंने कहा संघ के विस्तार एवं अधिक से अधिक श्रमिकों को संघ में सदस्यता दिलाने तथा उनका पंजीयन श्रम विभाग में कराने को कहा ताकि श्रमिक सदस्यों को भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल  के विभिन्न योजनाओं का लाभ  मिल सके। वही सूरजपुर जिले के प्रभारी जिला अध्यक्ष दिलभरन कुमार सिंह ने भी क्षेत्र के श्रमिकों को संघ में सदस्यता ग्रहण करने के लिए अपील किया। और उनके समस्याओं का निराकरण एवं मजदूर हित में कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक में श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा किया गया। बैठक में  नवल साय सांडिल्य, संतरा रजवाड़े, शशी रजवाड़े, पूजा सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।